आस्ट्रेलिया में सचिन ब्रेडमेन से महान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

आस्ट्रेलिया में सचिन ब्रेडमेन से महान.


सचिन ने डॉन को शिकस्त दे दी है. अब तक के सर्वकालिक महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन सचिन से पीछे छूट गए हैं. आस्ट्रेलियाई अखबार के ऑनलाइन पोल का नतीजा सचिन के पक्ष में गया है



सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि सचिन और डॉन ब्रैडमैन में महान कौन है. ऑस्ट्रेलिया की जनता ने जवाब दे दिया है. कुल 20772 लोगों के जवाब में 67 फीसदी ने सचिन को महान बताया है. डॉन ब्रैडमैन को महान बताने वाले लोग महज 33 फीसदी थे. वैसे पोल की शुरुआत से ही सचिन आगे चल रहे थे और दोनों के बीच फासला भी बहुत ज्यादा था. इसलिए पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि मुकाबला सचिन ही जीतेंगे. अब जब पोल खत्म हो गया है तो उम्मीद पूरी भी हो गई है.


हालांकि कई लोगों ने इन दोनों के बीच मुकाबले पर भी सवाल उठाए और माना कि सचिन और ब्रैडमैन की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों ने अगल अलग दौर में क्रिकेट खेला है. सचिन ने सेंचुरियन टेस्ट में 50वां टेस्ट शतक लगाया. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. इस कारनामे ने दुनिया में इस बहस को हवा दी कि क्या सचिन ब्रैडमैन से महान हैं और ऑनलाइन पोल ने इसका जवाब दे दिया है. हालांकि आंकड़ों के लिहाज से देखें तो इसे तय करना इतना आसान भी नहीं.
ब्रैडमैन ने टेस्ट मैचों में 29 सेंचुरी लगाईं और इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने केवल 80 पारियां खेलीं. यानी हर 2.76 पारी में उन्होंने एक शतक लगा दिया. सचिन ने 50 शतक जरूर लगाए हैं लेकिन इसके लिए उन्हें 286 पारियां खेलनी पड़ीं. यानी हर 5.72 पारी में एक शतक.
और फिर औसत का भी मामला दोनों के बीच में आता है. ब्रैडमैन की औसत 99.94 की है और कोई और आज तक भी इसके आस पास नहीं है. सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में 56.8 के औसत से रन बनाए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: