जगन मोहन रेड्डी भी भूख हड़ताल पर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

जगन मोहन रेड्डी भी भूख हड़ताल पर.


अभी विपक्ष के नेता और तेलुगु देसम अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू का आमरण अनशन पांचवें दिन भी चल ही रहा है और इसी बीच कांग्रेस के बागी नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने भी आज से 48 घंटों की भूख हड़ताल शुरू कर दी है. 
दोनों ही नेता मांग कर रहे हैं कि जिन किसानों की फसलें हालिया बारिश और बाढ़ में नष्ट हुई थीं उनका मुआवज़ा बढ़ाया जाए. जगन ने अपनी भूख हड़ताल को "लक्ष्य दीक्षा" का नाम दिया है क्योंकि उन के साथ इसमें एक लाख समर्थक भी शामिल हैं. विजयवाडा में कृष्णा नदी के किनारे आयोजित ये कार्यक्रम जगन के लिए शक्ति प्रदर्शन बन गया है. इस में लगभग आठ कांग्रेसी विधायक शरीक हुए हैं जिन में दो भूत पूर्व मंत्री पिल्ली सुभाष चंद्रबोस और बी श्रीनिवास रेड्डी भी शामिल हैं. इसके अलावा कांग्रेस से निकले फिल्म अभिनेता राजशेखर और उनकी पत्नी शामिल हैं जबकि अभिनेत्री रोजा ने भी इस कार्यक्रम शिरकत की हैं.
कई दूसरे वरिष्ठ नेता, भूतपूर्व सांसद के रामकृष्ण, कप्पू जाति के नेता एम् पद्मनाभम और प्रजा राज्यम के नेता भूमा नागी रेड्डी भी जगन के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. ऐसे संकेत हैं कि भूमा की पत्नी और पीआरपी की विधायक शोभा भी जगन के खेमे में आने वाली हैं.
भूख हड़ताल पर बैठने से पहले जगन ने अपने पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए. उनके इस कार्यक्रम को एक नए राजनैतिक दल की घोषणा की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. वो अपने पिता ही की तरह किसानों के नेता बन कर उभरने की कोशिश कर रहे हैं. इधर चंद्रबाबू नायडू निजाम्स अस्पताल में अपना आमरण अनशन जारी रखे हुए हैं और डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत लगातार बिगडती जा रही है. मंगलवार की सुबह जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि डॉक्टर उन्हें दवा लेने के लिए कह रहे हैं लेकिन वो उस पर तैयार नहीं है.
अधिकारी अब नायडू को ज़बरदस्ती ग्लुकोज़ चढाने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि उन की जान को खतरा हो सकता है. अस्पताल के बाहर उनके हज़ारों समर्थक जमा हो रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रेक्षकों का कहना है कि नायडू और जगन दोनों ही तटीय आंध्र के किसानों की सहानुभूति लेने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि तेलंगाना क्षेत्र में उनके लिए कम जगह है. तेलंगाना के लोग आम तौर पर दोनों से खुश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अब तक तेलंगाना राज्य की मांग का समर्थन नहीं किया है.
वैसे नायडू, जगन और मुख्या मंत्री किरण कुमार रेड्डी सभी यह दावा कर रहे हैं कि वो किसान परिवार में जन्मे हैं इसी लिए वही किसानों के सच्चे दोस्त हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: