
ममता बनर्जी के केंद्रीय सुरक्षा बलों के दुरूपयोग के बयान पर उठ रहे बवाल को कम करने की कोशिश में कांग्रेस जुट गयी है। कांग्रेस ने कहा कि तृणमूल नेता ममता बनर्जी से कोई मतभेद नहीं है।
पश्चिम बंगाल मामलों के पार्टी प्रभारी के केशव राव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केवल केंद्रीय बलों के दुरुपयोग के मुद्दे को ममता उठा रही हैं जिसका उन्हें पूरा हक है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता ने कभी नहीं कहा कि वह पद छोड़ देंगी। उन्होंने कोई धमकी नहीं दी है।
ज्ञात हो कि रेल मंत्री ने कहा था कि अगर वह यह साबित नहीं कर सकीं कि माकपा पश्चिम बंगाल में माओवादी अभियानों के खिलाफ लगाए गए केंद्रीय सुरक्षा बलों का दुरुपयोग कर रही है तो पद छोड़ने को तैयार हैं।
1 टिप्पणी:
ये जितने भी मोलभाव करके मंत्रालय लेते हैं इनके यहां तो यूं ही हर दो-एक साल में छापे मारे ही जाते रहने चाहिये.अकल ठिकाने आ जाएगी. जिस थाली में खाते हैं उसी में थूक के चल देते हैं ये लोग...
एक टिप्पणी भेजें