राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हैदराबाद के मक्का मस्जिद विस्फोट में आरोपी हिंदू धार्मिक नेता स्वामी असीमानंद से फरवरी 2007 में समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ करेगी। इस हादसे में 68 लोगों की जान गई थी।अधिकारियों के अनुसार एनआईए हरियाणा के पंचकुला स्थित एक न्यायालय से असीमानंद के लिए पेशी वारंट की मांग की है।एनआईए गत 18 फरवरी 2007 को यहां से 160 किलोमीटर दूर पानीपत के समीप दिवाना गांव में समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ करेगी।
ज्ञात हो कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असीमानंद को गत 19 नवंबर को मक्का मस्जिद विस्फोट के आरोप में हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
समझौता विस्फोट की सुनवाई कर रहे न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को असीमानंद के लिए पेशी वारंट की मंजूरी दे दी।
1 टिप्पणी:
दुख की बात है और क्षोभ भी है. हिन्दुओं के विरुद्ध कोई साजिश तो नहीं...
एक टिप्पणी भेजें