बिहार कांग्रेस ने पांच को पार्टी से निकाला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 दिसंबर 2010

बिहार कांग्रेस ने पांच को पार्टी से निकाला.

कांग्रेस आला कमान ने नयी दिल्ली में पार्टी के महाधिवेशन के दौरान हाल में वरिष्ठ नेताओं के साथ धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में आज पांच वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर ने बिहार के प्रतिनिधिमंडल के पांच वरिष्ठ नेताओं बीएन शर्मा, अब्दुल फ़तह, एसके तिवारी,शकील आलम और आरएन चौधरी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया.

मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों को निष्कासित किया गया है उन पर नयी दिल्ली में हाल में पार्टी के महाधिवेशन के दौरान दल के बिहार मामलों के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप है. उन्होंने कहा कि निष्कासित नेताओं पर कांग्रेस मुख्यालय और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन करने के लिए समर्थकों को उकसाने का भी आरोप है.

मिश्रा ने कहा कि पांचों को विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ़ उनके संबंधित क्षेत्रों में काम करते पाया गया है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के धडे के कुछ लोगों ने बीते सप्ताह वासनिक और कैसर के साथ धक्का मुक्की की थी और विधानसभा चुनावों के दौरान उनपर टिकट बेचने और पार्टी के पराजय का कारण बनने का आरोप लगाया था.

कोई टिप्पणी नहीं: