जीसैट-5पी का प्रक्षेपण विफल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 दिसंबर 2010

जीसैट-5पी का प्रक्षेपण विफल.

आधुनिकतम संचार उपग्रह जीसैट-5पी को ले जा रहे जीएसएलवी-एफ06 राकेट में एक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण प्रक्षेपण के तत्काल बाद यह अभियान विफल हो गया।

गौरतलब है कि इस राकेट में रूस के क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल किया गया था और इसके माध्यम से अंतरिक्ष की कक्षा में भारत के आधुनिकतम संचार उपग्रह जीसैट-5पी को तैनात किया जाना था। इसरो सूत्रों ने कहा कि 29 घंटे की उल्टी गिनती पूरी होने के बाद यह राकेट सतीश धवन अंतरराष्ट्रीय केन्द्र के लांच पैड से अपराहन चार बजे रवाना हुआ था लेकिन पहले ही चरण में इस राकेट में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी पहले ही चरण में पैदा हो गई। सूत्रों ने कहा कि इसका विवरण बाद में सार्वजनिक किया जाएगा।

इसरो के लिए इस साल में यह दूसरी विफलता है। इससे पहले देश में ही विकसित पहले क्रायोजेनिक इंजन युक्त जीएसएलवी राकेट असफल हो गया था और यह 15 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी में गिर पड़ा था। जीसैट-5पी अपने साथ सी बैंड के 24 और संवर्धित सी बैंड के 12 ट्रांसपोंडरों को ले जा रहा था। इस उपग्रह के कक्षा में स्थापित हो जाने से एक नए संचार युग की शुरुआत हो जानी थी। फिलहाल देश में संचार सुविधाएं भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली के माध्यम से मुहैया कराई जा रही हैं।

इसरो ने अपने सातवें अभियान में भूस्थैतिज प्रक्षेपण वाहन (जीएसएलवी) के 20 दिसंबर के प्रक्षेपण को रद्द कर दिया था जब उल्टी गिनती के दौरान रूसी क्रायोजेनिक इंजन में एक मामूली रिसाव का पता चला। पिछला जीएसएलवी अभियान (जीएसएलवी-डी3) स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण में गड़बड़ी के चलते असफल हो गया था जिसके चलते ऐसी क्षमता वाले पांच देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने का भारत का सपना साकार नहीं हो पाया था।

कोई टिप्पणी नहीं: