मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पति से पिटी जदयू विधायक बीमा भारती का हाल लेने पीएमसीएच (पटना मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल) पहुंचे। उन्होंने विधायक से उनका हालचाल लिया। साथ ही डॉक्टरी इलाज़ और चल रही दवाइयों की भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के आदेश अस्पताल प्रबंधन को दिए।
मालूम हो कि पूर्णिया जिले से रुपौली से जदयू विधायक बीमा भारती की बेरहमी से पिटाई उनके पति अवधेश मंडल ने कर दी थी। उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की संभावना है। इधर, पुलिस ने अवधेश मंडल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
बीमा भारती से मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बीमार मां से भी मिले। उनकी बीमार मां का इलाज आईजीआईएमएस (इंदिरा गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साईंस) में काफी दिनों से चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें