अरुण नायर और लीज हर्ले में सुलह. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2010

अरुण नायर और लीज हर्ले में सुलह.

भारतीय कारोबारी अरुण नायर और उनकी बीवी लिज़ हर्ली में तलाक को लेकर सुलह हो गई है। इसके तहत ब्रिटिश ऐक्ट्रेस को अपनी संपत्ति में से 1.3 करोड़ पाउंड यानी करीब 92.5 करोड़ रूपये की संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार होगा. 45 साल की लिज ने घोषणा की थी कि वह और नायर निजी कारणों से अलग हुए हैं। इससे पहले वे तस्वीरें भी छप चुकी थीं जिसमें लिज़ को क्रिकेटर शेन वॉर्न को चूमते दिखाया गया था। लिज ने नायर के परिवार वालों से मुंबई में मिलकर बता दिया था कि उनकी शादी अब खत्म हो चुकी है।

डेली मेल ऑनलाइन के मुताबिक, वर्ष 2007 में राजस्थान में शाही अंदाज में विवाह के बंधन में बंधने वाले लिज और नायर ने विवाह-पूर्व समझौते पर दस्तखत नहीं किए थे। हालांकि दोनों में तलाक को लेकर सुलह हो गई है। अरुण नायर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि लिज और अरुण को एक-दूसरे की दौलत में दिलचस्पी नहीं है। लिहाजा, कोई भी पक्ष दूसरे को बड़ी राशि नहीं देगा।

कोई टिप्पणी नहीं: