भारतीय सीमा को हड़पने की चीनी योजना. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 दिसंबर 2010

भारतीय सीमा को हड़पने की चीनी योजना.

चीन की सरकारी मीडिया ने भारत और चीन की सीमा को सिर्फ 2,000 किलोमीटर लंबी बताना शुरू कर दिया है. भारत कहता है कि दोनों देशों की सीमा 3,500 किलोमीटर की है. चीनी प्रधानमंत्री के भारत दौरे से पहले छपी ऐसी रिपोर्टें.

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ और अंग्रेजी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्टों में कहा कि भारत और चीन के बीच करीब 2,000 किलोमीटर लंबी सीमा है. ग्लोबल टाइम्स को पीपुल्स डेली प्रकाशित करता है जिसे चीनी कंम्युनिस्ट पार्टी का चेहरा कहा जाता है.

ग्लोबल टाइम्स ने चीन में तैनात भारतीय राजदूत एस जयशंकर का इंटरव्यू लिया. इंटरव्यू में उन्होंने सीमा और विवाद की स्थिति के बारे में कहा, ''दोनों तरफ से सीमा पर बेहद चिंता पैदा करने वाली स्थिति नहीं है. हमारे बीच 3,488 किलोमीटर लंबी साझा सीमा है.'' लेकिन अखबार ने इंटरव्यू में यह भी जोड़ दिया कि चीन सरकार सीमा को करीब 2,000 किलोमीटर लंबा बताती है.

चीनी प्रधानमंत्री के भारत दौरे के बाद जयशंकर रविवार को बीजिंग के लिए रवाना हुए. फिलहाल भारतीय दूतावास ने चीन की सरकारी मीडिया की इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

दोनों देशों के मीडिया को लेकर भी असमंजस की स्थिति हो गई है. भारत में चीनी प्रधानमंत्री ने भारतीय मीडिया पर निशाना साधा था. वेन का कहना था कि भारतीय मीडिया दोनों देशों के संबंधों को नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने कहा कि सीमा पर एक गोली तक नहीं चली लेकिन भारतीय मीडिया सनसनी फैलाकर द्विपक्षीय संबंधों को खराब कर रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं: