एसएसबी के जवानों ने गांव की एक युवती के साथ छेडछाड कर दी। जिसके बाद युवती ने गांव में जाकर इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएसबी के टैंट में आग लगा दी। जवानों ने इसके बाद ग्रामीणों पर गोलियां बरसाई जिससे चार ग्रामीणों की मौत हो गई। जिले के कुर्साटांड स्थित बटराहा गांव में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने ग्रामीणों पर ऐसा कहर
बरपाया कि 4 को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। घटना आज सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों ने गांव की ही एक युवती से छेड़छाड़ कर दी।
इस बार की शिकायत युवती ने गांव में की। इससे आक्रोशित लोगों ने एसएसबी कैम्प पहुंच अपने गुस्से का इज़हार किया। इसके बाद जवान बौखला गए और ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। कई राउंड चली इस गोलीबारी में 2 महिला समेत 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 6 ग्रामीणों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस झड़प में दर्ज़न भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ये जवान एसएसबी की 24वीं बटालियन के हैं। वहीँ इस घटना पर प्रतिक्रिया देने से आलाधिकारी तक कतरा रहे हैं। कोई कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंच चुकी है। गांव में तनाव कायम है। ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।
1 टिप्पणी:
AAJ KE SAMAY MEIN JAISE EK MACHHLI PURE TALAB KO GANDA KAR DETI HAIN VAISE HI KISI BHI SERVICE MEIN KARYARAT VYAKTI, US SERVICE KE BHAVNAV KE ANOOROOP KARYA NAHI KARTA HAI.
BULKI ANAY LOGO KE SAMMAN KI BHAWNA KO WOH DARR SAMJHATA AUR KHUD SAHANSAH. JAHE WOH POLICE HO YA JAWAN. ADHAYAK HO YA ADHIKARI.
एक टिप्पणी भेजें