दो दशक में 23 करोड़ 60 लाख मुस्लिम होंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 जनवरी 2011

दो दशक में 23 करोड़ 60 लाख मुस्लिम होंगे.

भारत में वर्ष 2030 तक मुस्लिम आबादी करीब 23 करोड़ 60 लाख हो जाएगी। यह उस वक्त देश की कुल आबादी का लगभग 16 फीसदी होगा। देश में इस वक्त मुस्लिम आबादी 17 करोड़ 70 लाख के करीब है। यह कुल जनसंख्या का 14.6 फीसदी है।

मुस्लिमों की आबादी पर हुए अध्ययन ‘द फ्यूचर ऑफ द ग्लोबल मुस्लिम पॉपुलेशन’ में यह दावा किया गया है। फोरम ऑन रिलीजन एंड पब्लिक लाइफ की ओर से कराए गए अध्ययन की रिपोर्ट गुरुवार को जारी हुई। अगले दो दशक मेंदुनिया में मुस्लिम आबादी 35 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी। तब इसका कुल प्रतिशत मौजूदा 23.4 के बजाय 26.4 हो जाएगा। वर्तमान में छह अरब 90 करोड़ के मुकाबले वर्ष 2030 तक दुनिया की कुल आबादी आठ अरब 30 करोड़ के आसपास होगी। जबकि मुस्लिम आबादी एक अरब 60 करोड़ से बढ़कर दो अरब 20 करोड़ हो जाएगी।

79 देशों में होंगे 10 लाख से ज्यादा: मुस्लिमों की आबादी अगले दो दशक में गैर मुस्लिम देशों में सालाना 0.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। जबकि दुनिया में यह रफ्तार हर साल 1.5 फीसदी के करीब रहेगी। दुनिया के 79 देशों में 10 लाख या इससे भी अधिक मुस्लिम आबादी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: