कर्स्‍टन दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ कोच:-अकरम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

कर्स्‍टन दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ कोच:-अकरम

टेस्‍ट क्रिकेट में नंबर एक और एकदिवसीय में तीसरे स्‍थान पर चल रही टीम इंडिया के प्रदर्शन का काफी श्रेय कोच गैरी कर्स्‍टन को भी जाता है। जी हां कर्स्‍टन के दिशा-निर्देश में टीम ने जो प्रगति की है, वो पहले कभी नहीं की। विश्‍वकप के बाद जब कर्स्‍टन कोच पद से हट जाएंगे तब क्‍या होगा। इस पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान वसीम अकरम का कहना है कि कर्स्‍टन की विदाई भारत को बड़ा झटका होगी।

वसीम अकरम ने ईएसपीएन से बातचीत में कहा कि कर्स्‍टन इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ कोच में से हैं। तीन साल के अनुबंध में उन्‍होंने टीम इंडिया में सराहनीय योगदान दिया है। अकरम ने कहा, "गैरी ने टीम इंडिया में कई चमत्‍कार किए हैं। मैंने अब तक जितने भी कोच देखे हैं, उनमें कर्स्टन बेहतरीन हैं। उन्‍होंने अपनी जिम्‍मेदारी को बखूबी निभाया है।"

अकरम ने कहा, कर्स्‍टन जितने अच्‍छे क्रिकेटर हैं, उतने ही अच्छे टीम प्रबंधक भी हैं। उनके सभी गुण भारतीय टीम में उभर कर आए हैं। विश्‍व कप के बाद उनके साथ अनुबंध खत्‍म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की टीम उनकी कमी जरूर महसूस करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: