पद्म पुरस्कारों की घोषणा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

पद्म पुरस्कारों की घोषणा.

भारत सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीदा रहमान पद्म भूषण और संगीतकार खय्याम को पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा गर्म है कि सरकार ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को ‘भारत रत्न’ के अलंकरण से नवाजने का फैसला कर लिया है और आज इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। पर इस बारे में सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कुछ नहीं बताया गया है।

शीर्ष नागरिक सम्मान पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण पुरस्कारों के लिए इस वर्ष सरकार को मिले 1300 नामांकनों में से सबसे ज्यादा दावेदार कला और साहित्य क्षेत्र से थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, उसे पद्म पुरस्कारों के लिए 1309 नामांकन हासिल हुए, जिनमें सबसे ज्यादा 362 नामांकन कला क्षेत्र की जानी मानी हस्तियों के लिए थे। इसमें शास्त्रीय और गैर-शास्त्रीय गायक, नृत्यांगनाएं, चित्रकार, रंगमंच कलाकार और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल थीं।

सचिन को भारत रत्‍न देने की मांग काफी समय से हो रही है। इस बारे में सोमवार को मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक समारोह के दौरान कांग्रेसी सांसद संजय निरुपम की कही गई बात से अटकलें और तेज हो गईं। निरुपम ने कहा कि सचिन को भारत रत्‍न से नवाजे जाने की सिफारिश हुई है। उन्‍होंने सार्वजनिक रूप से सचिन को ‘भारत रत्न’ बनने की एडवांस में बधाई भी दे डाली। 

कोई टिप्पणी नहीं: