पुंछ जिले के बारूदी सुरंगों में विस्फोट. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

पुंछ जिले के बारूदी सुरंगों में विस्फोट.

 
नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले के चकन दा बाग इलाके में पाकिस्तान के जंगलों में लगी आग भारतीय सीमा तक फैल गई। आग से पीओके और पुंछ की टेलीफोन लाइन भी जल गई है। 

इससे दोनों ओर से संपर्क कट गया है। दोपहर बाद पौने चार बजे के आसपास सीमा में फैली आग की चपेट में भारतीय सेना की महिंद्रा और यादव पोस्ट भी आ गई। आग की चपेट में नियंत्रण रेखा के नजदीक लगी बारूदी सुरंगे भी आ गई। सेना की 16 कोर के मुताबिक दर्जनभर से ज्यादा बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ।

पाकिस्तान की ओर से जंगल में फैली आग को बुझाने में देर रात तक भारतीय और पाकिस्तानी सेना जुटी हुई थी। जंगल और झाड़ियों के चपेट में आने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इसे बुझाने के लिए सेना को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

2 टिप्‍पणियां:

Udan Tashtari ने कहा…

आभार समाचार पहुँचाने का ..शीघ्र आग काबू में आये.

Dr. Zakir Ali Rajnish ने कहा…

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें.....
---------
हिन्‍दी के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले ब्‍लॉग।