रहमान क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 जनवरी 2011

रहमान क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित.


अकादमी पुरस्कार में नामांकन के एक दिन बाद ही भारतीय संगीतकार ए आर रहमान को विश्व आर्थिक मंच पर क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यहां मंच के वार्षिक बैठक के उद्घाटन समारोह में रहमान ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस बैठक में व्यापार जगत, सरकार, कला, संस्कृति और धर्म के 25 सौ वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।

मंच हर वर्ष उन उत्कृष्ट कलाकारों को पुरस्कार प्रदान करता है जो अपनी मेधा का इस्तेमाल सामाजिक और परमार्थ कार्य के लिए करते हैं। हालांकि मंच ने 'स्लमडॉग मिलिनेयर' और 'बॉम्बे ड्रीम्स' में उनके संगीत को खूब पसंद किया लेकिन उसने बाल कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को संज्ञान में लिया।
   
संगीत जगत में मोत्जार्ट ऑफ मद्रास कहे जाने वाले रहमान ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा कि समाज सेवा से उन्हें प्रेरणा मिलती है। इस पुरस्कार समारोह में रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव, शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शिक्षाविद समेत कई गणमान्य अतिथि थे। भारत से 130 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस वार्षिक बैठक में हिस्सा ले रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: