निर्माण कार्य में देरी के कारण ईडन गार्डन स्टेडियम को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले से हाथ धोना पड़ा है। स्टेडियम में निर्माण कार्य अपने समय सीमा से पीछे चल रहा था जिसकी वजह से आईसीसी कमिटी ने नाराज होकर यह फैसला किया।
ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि 27 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला मैच बेंगलूरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
आईसीसी की टीम गुरुवार को पुनर्निर्माण दौर से गुजर रहे ईडन गार्डन स्टेडियम का मुआयना करने पहुंची थी जिसके बाद यह फैसला किया। आईसीसी सीईओ हारुन लोर्गट ने इसकी जानकारी बीसीसीआई को दे दी है। लोर्गट ने कहा, दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि ईडन गार्डन में पुनर्निर्माण का कार्य अपने समयसीमा से बहुत पीछे है। फिलहाल क्रिकेट कांउसिल पहले मुकाबले को शिफ्ट करने का फैसला किया है। हालांकि आईसीसी ने इस खुलासा नहीं किया कि यह मैच किस मैदान पर खेला जाएगा। वहीं ये भी नहीं बताया कि बाकी तीन मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे या नहीं।
बंगाल क्रिकेट बोर्ड पहले ही दो बार समय सीमा के भीतर ईडन गार्डन को मैच के लिए तैयार करने से पिछड़ चुका है। पहली समय सीमा 30 नवंबर 2010 की थी जिसे बढ़ाकर इस साल 15 जनवरी किया गया। लेकिन बंगाल क्रिकेट बोर्ड ने 31 जनवरी तक का वक्त मांगा था लेकिन आईसीसी कमेटी स्टेडियम की तैयारियों से संतुष्ट नहीं है। आईसीसी का यह निर्णय कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है। 27 फरवरी को जो रविवार का दिन है, उम्मीद कि जा रही थी कि लगभग 80,000 दर्शक इस मैच को देखने पहुंचेंगे। गौर करने वाली बात यह भी कि इंटरनेट के जरिए मिलने वाले इस मैच के सारे टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं।
वर्ल्ड कप के इतिहास में ईडन गार्डन स्टेडियम का महत्वपूर्ण स्थान रहा। 1987 में खेले गए विश्व कप का फाइनल इसी मैदान पर हुआ था। वहीं 1996 विश्वकप में भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला इसी मैदान पर खेला गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें