पेस और भूपति की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 24 जनवरी 2011

पेस और भूपति की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में.

लिएंडर पेस और महेश भूपति की स्टार भारतीय जोड़ी ने पुरुष युगल में तीन सेट तक चले संघषर्पूर्ण मुकाबले में मार्सेल ग्रेनोलर्स और टोमी रोब्रेडो की जोड़ी को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के लिए नौ साल बाद जोड़ी बनाकर खेल रहे पेस और भूपति ने 13वीं वरीय स्पेनिश जोड़ी को 1 घंटे और 52 मिनट में 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना रोहन बोपन्ना और आयसम-उल-हक कुरैशी की भारत और पाकिस्तान की जोड़ी तथा फ्रांस के माइकल लोड्रा और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से होगा।

पेस और भूपति ने अच्छी शुरुआत की और पहला सेट मात्र 33 मिनट में अपने नाम कर लिया। लेकिन ग्रेनोलर्स और रोबड्रो ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए मैच को निर्णायक सेट में खींच दिया, जिसमें भारतीय जोड़ी ने 42 मिनट में जीत दर्ज की।

पेस और भूपति की जोड़ी ने अपने सभी ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठाया। इस जोड़ी को दो मौके मिले और उन्होंने दोनों बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ दी। ग्रेनोलर्स और रोबड्रो हालांकि चार में से दो ही मौकों को भुना पाए।

कोई टिप्पणी नहीं: