कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली अमेरिकी कंपनी कोका कोला ने रविवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना हैप्पीनेस एंबेसडर बनाया है।
सूत्रों के अनुसार, इस डील के लिए कोक ने सचिन को 12 करोड रूपए दिए है और वह तीन साल तक कोक के करार का पालन करेंगे। कोका कोला इंडिया के निदेशक वसीम बशीर ने कहा, हमें सचिन को कंपनी का हैप्पीनेस एंबेसडर बनाते हुए काफी खुशी हो रही है। वह हमारी विभिन्न पहल और गतिविधियों के जरिए खुशी फैलाने का काम करेंगे। सचिन ने अपनी इस नई पारी के बारे में कहा कि मैं कोका कोला का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं कंपनी के साथ एक महत्वपूर्ण लंबी पारी की उम्मीद कर रहा हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें