नीतीश कुमार को कोलंबिया से न्योता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 जनवरी 2011

नीतीश कुमार को कोलंबिया से न्योता.

बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव के बाद अब मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर बिजनेस स्कूल के छात्र केस स्टडी करेंगे।    


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोलंबिया बिजनेस स्कूल ने अपने राज्य के विकास के लिए किए कामों पर अपने अनुभव छात्रों के साथ बांटने के लिए न्योता दिया है। प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी के इस इंस्टिट्यूट ने नीतीश कुमार को 1 अप्रैल को न्यू यॉर्क होनेवाली सातवीं इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस में आने के लिए चिट्ठी लिखी है। पिछले सप्ताह चीनी राजदूत ने भी नीतीश को चीन की यात्रा का न्योता दिया था। 

मुख्यमंत्री के ऑफिस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आयोजकों ने 'समग्र विकास की जरूरत और बिहार पर मेरा विजन टॉपिक पर नीतीश से बोलने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने अपने सचिवालय से संभावित अमेरिका यात्रा के लिए योजना बनाने के लिए कहा है। इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस 2011 की थीम 'इंडिया: एन ऑनेस्ट कन्वरशेसन' है। बिजनेस स्कूल समग्र विकास प्रबंधन के कॉन्सेप्ट को समझाने के लिए बिहार की सफलता और नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता पर केस स्टडी की योजना भी बना रहा है।

इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस में देश में बिजनेस संभावनाएं और चुनौतियों पर चर्चाएं और वार्ताएं होती हैं। इससे पहले इस कॉन्फ्रेंस में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिंह, अरूण शौरी, पूर्व केबिनेट मंत्री शशि थरूर और बांबे स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ मधु कानन भी आ चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: