एनडीटीवी को 15 करोड़ का नुकसान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 फ़रवरी 2011

एनडीटीवी को 15 करोड़ का नुकसान.

देश की अग्रणी समाचार प्रसारण कम्पनी एनडीटीवी को चालू वित्त की तीसरी तिमाही के अक्टूबर से दिसम्बर माह के अन्तर्गत लगभग 15 करोड का घाटा हुआ है। इस समाचार चैनल ने एक बयान में कहा कि इस वर्ष की आलोच्य तिमाही में कम्पनी की कुल आय 115.02 करोड रूपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी समान अवधि में 170 करोड रूपये के लगभग थी।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2009-2010 की समान तिमाही (अक्टूबर-दिसम्बर) में कम्पनी का शुद्ध लाभ 74 करोड रूपये से अधिक था। इस नुकसान का सबसे बडा कारण अन्य प्रतिस्पर्द्धी चैनलों से कवरेज में पिछड़ना और नीरा राडिया प्रकरण में बरखा दत्त का नाम आने के बाद चैनल की विश्वसनीयता कम होना माना जा रहा है.

1 टिप्पणी:

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून ने कहा…

चलो अच्छा है कि आंखें मूंद कर विज्ञापन देने वालों को चैनल देखने का भी समय मिला ...