
बिहार दिवस को धूमधाम से मनाने की सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। 22 मार्च को अपनी स्थापना के सौंवे साल में प्रवेश करेगा बिहार।
मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इस साल यह दिन स्कूलों व कॉलेजों तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि हर गांव,हर स्कूल,हर कॉलेज, हर जिले व हर शहर में मनाया जाएगा।
पटना व दिल्ली ही नहीं बिहार चैप्टर के देश-विदेश के विभिन्न केंद्रों पर भी यह भव्य रूप से मनाया जाएगा। यह माहौल साल भर बनाये रखा जाएगा। यही नहीं कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिहाज से नुक्कड़, नाटकों, लोकनृत्य आदि तो आयोजित होंगे ही रंगारंग सांस्कृ तिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उसमें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय ख्याति के कलाकर शिरकत करेंगे।
गौरतलब है कि राजधानी पटना में आयोजन गांधी मैदान तक ही सीमित नहीं रहेगा उसे शहर के विभिन्न हिस्सों में फैल दिया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें