होस्नी मुबारक ने अध्यक्ष पद छोड़ा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 फ़रवरी 2011

होस्नी मुबारक ने अध्यक्ष पद छोड़ा.

 मिस्र में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक पर राष्ट्रपति पद छोड़ने का दबाव पड़ता दिख रहा है। अपने शासन के विरोध में जनता के तीव्र विरोध का सामना कर रहे मुबारक ने शनिवार को देश के सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया। 

समाचार चैनल अल जजीरा ने सरकारी टेलीविजन के हवाले से बताया कि मुबारक नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के शीर्ष नेताओं के साथ पार्टी के अध्यक्ष पद से हट गए। मुबारक द्वारा अध्यक्ष का पद छोड़ने के बावूजइ काहिरा के तहरीर चौक पर लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हैं।

सरकारी टेलीविजन के अनुसार होस्साम बदरवी को पार्टी का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। बदरवी ने सफवात अल-शरीफ का स्थान लिया है। शरीफ को मुबारक का विश्वासपात्र माना जाता है। इसके अलावा बदरवी ने गमाल मुबारक का स्थान भी लिया है। गमाल हुस्नी मुबारक के बेटे हैं और वह पार्टी के राजनीतिक विभाग के मुखिया थे।

राजनीतिक विश्लेषक उमर अशौर ने अल जजीरा समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। इसका मतलब है कि मुबारक पर दबाव है ओर वह इसे महसूस कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि मुबारक के इस कदम से प्रदर्शकारी संतुष्ट नहीं होने वाले हैं क्योंकि वे राष्ट्रपति पद से मुबारक की छुट्टी चाहते हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी पदों से मुबारक व अन्य का इस्तीफ महज दिखावटी है। यह कैंसर के रोगी को एस्पिरिन की गोली देने जैसा है।"

कोई टिप्पणी नहीं: