एनडीए केंद्र सरकार को चेतावनी दी गई है कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को नहीं सौपी गई तो संसद का बजट सत्र भीं चलने नहीं दिया जाएगा। एनडीए नेताओं ने कहा कि 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा की गिरफ्तारी दिखावा है और असली आरोपी को बचाने की साजिश है। घोटाले की जांच जेपीसी से नहीं कराई गई तो संसद के मानसून सत्र की तरह 21 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को भी नहीं चलने दिया जाएगा।बढ़ती महंगाई, घोटालों और केंद्र सरकार की कथित गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ एनडीए ने शनिवार को कानपूर में एक रैली के दौरान यह चेतावनी दी।
रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा मुरली मनोहर जोशी और एनडीए के संयोजक शरद यादव शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनके विमान कोहरे के कारण कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर नहीं उतर सके। इससे लखनऊ पहुंचे आडवाणी को वहां जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध नहीं हो सकी। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ ¨सह ने रैली में कहा कि केंद्र सरकार असली अपराधियों को बचाने के लिए एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए के 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच जेपीसी से कराने से घबरा रही है। भाजपा जेपीसी से जांच की मांग से कम किसी भी बात पर तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि घोटाले के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए और यह जेपीसी जांच से ही संभव है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन दे रही बसपा और सपा भी समान रूप से दोषी हैं। दोनों पाíटयां घोटाले का विरोध तो कर रही हैं लेकिन केंद्र सरकार को बिना शर्त समर्थन भी दे रही हैं।
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि घोटाले में राजा की तो गिरफ्तारी हो गई लेकिन महाराजा का नाम आना बाकी है। उन्होंने कहा कि घोटाले के आरोपियों को बचाने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी भी समान रूप से जिम्मेदार हैं। अगली रैली हैदराबाद, रोहतक में : एनडीए की अगली रैली 17 फरवरी को हैदराबाद में और 20 फरवरी को हरियाणा के रोहतक में होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को रहस्योद्घाटन किया कि जर्मनी के बैंक में काला धन रखने वाले २६ भारतीयों के नाम उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन ¨सह को वर्ष 2008 में ही दे दिए थे।
आडवाणी ने लखनऊ हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नाम मिलने के बावजूद प्रधानमंत्री ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर का नाम लिए बिना कहा कि जर्मनी के बैंक में आईपीएल की एक टीम कोच्चि के मालिकों का भी पैसा जमा है। भाजपा प्रवक्ता तरुण विजय ने योगगुरु स्वामी रामदेव की इस मांग का समर्थन किया कि मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक नेताओं का नाकरे टेस्ट होना चाहिए। विजय ने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनवाने वाले नेताओं का भी नाकरे टेस्ट होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें