पाक सकारात्मक बातचीत के लिए रजामंद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

पाक सकारात्मक बातचीत के लिए रजामंद.

भारत-पाकिस्तान के विदेश सचिव रविवार को थिंपू में मिले। मुलाकात के दौरान दोनों राजनयिकों ने सावधानी पूर्वक अपना-अपना पक्ष और चिंताएं एक-दूसरे से साझा कीं। दोनों नेताओं के बीच समझौता ब्लास्ट जैसे मुद्दे के अलावा कई मसलों पर बातचीत हुई। विदेश विभाग के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बताया कि निरुपमा राव और सलमान बशीर के बीच मुलाकात डेढ़ घंटे चली। इसमें दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत जारी रखने पर रजामंदी जताई गई। दोनों देशों के विदेश सचिव सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।पिछले साल जुलाई में हुई विदेश सचिव स्तरीय वार्ता की कड़वाहट को भुलाकर दोनों देशों ने आगे बढऩे की कोशिश की है।

विदेश सचिवों ने वार्ता में इस बात सहमति जताई कि सकारात्मक और अच्छे रिश्ते दोनों देशों के हित में हैं।वार्ता के बाद प्रेस को जारी किए गए साझा बयान में कहा गया है कि अप्रैल 2010 में थिंपू में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों और फिर जुलाई में इस्लामाबाद में विदेश मंत्रियों की मुलाकात में इस बात की सहमति बनी थी कि विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को आगे बढ़ाया जाए। इसी के तहत रविवार को दोनों विदेश सचिव मिले। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा कि विदेश सचिवों के बीच कई मुद्दों पर अहम और सीधी बातचीत हुई। उन्होंने आपसी समस्याओं को सुलझाने के लिए बातचीत की प्रक्रिया को जारी रखने और रचनात्मक वार्ता की जरूरत पर बल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों विदेश सचिवों ने इससे पहले शनिवार की रात भी अनौपचारिक बैठक की थी, जिसमें रविवार की बातचीत का खाका तैयार हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: