गाँधी जी नेताओं की सूची में सबसे ऊपर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

गाँधी जी नेताओं की सूची में सबसे ऊपर.


महात्मा गांधी को ‘टाइम’ मैगजीन ने दुनिया के 25 सर्वकालिक नेताओं की सूची में सबसे ऊपर रखा है। इसमें दलाई लामा और अकबर के नाम भी शामिल हैं। ‘टाइम’ में गांधीजी के बारे में कहा गया कि ब्रिटिश राज में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के कारण वे भारतीय आजादी की लड़ाई की प्राणवायु बन गए। वैसे तो देश का विभाजन हो गया और गांधी की हत्या हो गई। म 

महात्मा गाँधी के दिखाए रास्ते पर दूसरे देशों में भी सामाजिक आंदोलन हुए। इनमें अमेरिका का नागरिक अधिकार आंदोलन भी एक था। दलाई लामा के बारे में कहा गया है कि वे सिर्फ तिब्बतियों के अधिकारों और बौद्ध शिक्षा के नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धार्मिक सहिष्णुता व शांति के सबसे बड़े प्रवक्ता हैं। तिब्बत के असंख्य लोग उन्हें धार्मिक गुरु और राज्य का प्रमुख मानते हैं। वे भी महात्मा गांधी और लूथर किंग की तरह अहिंसा और सहिष्णुता के रास्ते पर चलने वाले हैं।

अपनी नम्रता के कारण दलाई लामा दुनियाभर में राजनीतिक और धार्मिक नेताओं के प्रिय हैं। इसका फायदा उन्हें तिब्बतियों के संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय सहयोग हासिल करने में मिलता है। ‘टाइम’ ने इस सूची को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की 100वीं जयंती पर जारी किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: