काला धन छुपाने का ठिकाना बिहार ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 फ़रवरी 2011

काला धन छुपाने का ठिकाना बिहार !

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना कार्यक्रम में रियल स्टेट पर दिए गए नीतीश कुमार के बयान पर राजद ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजद प्रवक्ता शकील अहमद खां ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के बयान पर आश्चर्य हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार भ्रष्टाचार से कमाए गए पैसे को छुपाने का आशियाना हो गया है। भ्रष्टाचार का काला धन रियल स्टेट में लगाया जा रहा है।

सारे काले धन बिहार में ही लगाए जा रहे हैं। 5 सालों में यहां प्लाट, फ्लैट का दाम दस गुणा बढ़ा है। यहां के फ्लैट की कीमत दिल्ली और उसके आसपास गुड़गाव जैसे इलाकों से ज्यादा हैं। पिछले सालों से राजद यह मांग कर रही है कि राजधानी पटना में जिन लोगों ने पांच साल में फ्लैट, मकान या जमीन खरीदा है उसका नाम उजागर किया जाए। राजद का आरोप है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार रोकने का केवल स्वांग रच रहे हैं। क्योंकि मीड डे मिल, मनरेगा, इंदिरा आवास और आंगनबाड़ी योजनाओं में लूट मची हुई है।

राजद ने कहा कि भाजपा शुरू से ही भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता में लिप्त रही है। भाजपा का साथ लेकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाना मुश्किल है। राज्सभा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के मकान में स्कूल खोलने का सपना कब पूरा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: