
बिहार सरकार ने कर्मचारियों व अधिकारियों के पिता बनने पर पैतृत्व अवकाश देने का फैसला लिया है. यह पैतृत्व अवकाश कुल 15 दिनों का होगा और पूरी नौकरी के दौरान इसका उपयोग दो बार किया जा सकता है.बताया जाता है कि इस सम्बन्ध में बहुत जल्द ही एक प्रस्ताव राज्य मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए लायी जायेगी.
सामान्य प्रशासन विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छठे वेतन आयोग की अनुशंसाओं में सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पैतृत्व अवकाश की भी अनुशंसा की गयी है.
यह अवकाश ठीक उसी तरह का होगा जिस तरह महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश के रूप में कुल छह महीनों का अवकाश दिया जाता है, अब ठीक उसी तर्ज पर पिता बनने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी कुल 15 दिनों का पैतृत्व अवकाश दिया जायेगा. पैतृत्व अवकाश की स्वीकृति मिल जाने के बाद सरकारी नौकरी करने वाले लोग भी पिता बनने के मौके पर कुल 15 दिनों तक अपनी पत्नी और नवजात बच्चे का ध्यान रख सकते हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें