प्रज्ञा सिंह ठाकुर जोशी केस में गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

प्रज्ञा सिंह ठाकुर जोशी केस में गिरफ्तार.

मध्यप्रदेश पुलिस ने मालेगांव बम धमाके के मामले में आरापी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रज्ञा को मुंबई के जेजे अस्पताल से गिरफ्तार किया है। साध्वी प्रज्ञा मालेगांव धमाकों के आरोप में पहले से ही हिरासत में है।   


तबियत खराब होने की वजह से साध्वी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मकोका अदालत में अपील कर जोशी हत्या मामले में प्रज्ञा की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस अब जोशी की हत्या के मामले में साधवी से पूछताछ करेगी। मध्यप्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि सुनील जोशी की हत्या से पहले साध्वी उनसे मिलने गई थी।


जोशी की भतीजी का कहना है कि जिस दिन जोशी की हत्या हुई थी उस दिन प्रज्ञा को जोशी के घर से एक ब्रीफकेस ले जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने दावा किया था कि सुनील जोशी अजमेर दरगाह और हैदराबाद की मक्का मस्जिद में हुए बम धमाकों के मुख आरोपी हैं। जोशी के ही साथियों ने 29 दिसंबर 2007 को देवास में उनकी हत्या कर दी

कोई टिप्पणी नहीं: