आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने सोमवार को दिल्ली में यहां हुंदेई को विश्व कप का आधिकारिक कार सहभागी घोषित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पूरी संभावना है कि ईडन गार्डन्स में 15 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को मैचों का आयोजन किया जाएगा। तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण कोलकाता से भारत और इंग्लैंड के बीच 27 फरवरी को होने वाला मैच छीन लिया गया था जो अब इसी तारीख को बेंगलूर में होगा
ऐतिहासिक ईडन गार्डन से भारत-इंग्लैंड का वर्ल्डकप मैच भले ही छिन गया हो, लेकिन शेष मैचों के लिए इस स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की हरी झंडी मिल गई है। निरीक्षण के लिए आई आईसीसी की तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को तैयारियों पर संतुष्टी जाहिर की।
स्टेडियम का निर्माण कार्य समय पर ना हो जाने के कारण ईडन गार्डन से 27 फरवरी को होने वाले ग्रुप बी के भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मेजबानी छिन गई थी। यहां होने वाले विश्वकप के तीन और मुकाबलों के आयोजन पर सवालिया निशान लग गया था। लेकिन अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को इजाजत मिल गई है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के गृह मैदान पर द. अफ्रीका-आयरलैंड (15 मार्च), हॉलैंड-आयरलैंड (18 मार्च) तथा जिम्बाब्वे-केन्या (20 मार्च) के वर्ल्डकप मैच आयोजित किए जाएंगे। क्रिस टेटली, कैंपबेल जेमीसन और यूजीन वान वूरेन की टीम ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट आईसीसी को सौंप दी है।
आईसीसी की समिति ने दो घंटे के दौरान स्टेडियम का पूरी तरह जायजा लिया। समिति के सदस्यों ने साइटस्क्रीन, बिना छत वाले ब्लॉक, रेडियो कमेंट्री बॉक्स और मीडिया तथा कॉपरेरेट बाक्स का निरीक्षण किया। आईसीसी टीम ने 25 जनवरी को भी ईडन का दौरा किया था और उसकी प्रतिकूल रिपोर्ट के कारण आईसीसी ने ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच छीनकर बेंगलूर को दे दिया था। बंगाल क्रिकेट संघ स्टेडियम में चल रहे काम की रफ्तार से संतुष्ट है। संघ के संयुक्त सचिव बिस्वरूप डे ने कहा कि हमने आईसीसी की टीम को पूरे ग्राउंड का दौरा कराया और यहां चल रहे काम के बारे में जानकारी दी। हमें पूरा भरोसा है कि वर्ल्डकप के शेष तीन मैच हमारे पास ही रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें