रोज दूध पीने से कैंसर से बचा जा सकता है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

रोज दूध पीने से कैंसर से बचा जा सकता है.

एक नए शोध से पता चला है की रोज़ एक ग्लास दूध पीने से कैंसर जैसी बीमारी से कुछ हद तक बचा जा सकता है. दूध के नाम पर नाक भौंह सिकोड़ने वाले बच्चों को अब तो दूध के लिए मम्मी-पापा को नाकों चने नहीं चबवाना चाहिए क्योंकि एक नए अध्ययन का कहना है कि हर रोज दूध पीने से कैंसर आसपास फटकता भी नहीं.

न्यूजीलैंड के अनुसंधानकर्ताओं ने इस अध्ययन को अंजाम दिया और पाया कि जो बच्चे रोजाना दूध पीते हैं उन्हें वयस्क अवस्था में आंत का कैंसर होने की आशंका 40 फीसदी तक कम हो जाती है.

वैज्ञानिकों के अनुसार, कैंसर के खिलाफ दूध एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है और रोज-रोज साल दर साल दूध पीने से कैंसर के खिलाफ उसका असर दिखता है. अध्ययन की अगुवा प्रो. ब्रायन कॉक्स ने कहा, हमारा अध्ययन दिखाता है कि बचपन में रोज दूध पीना आंत के कैंसर के खतरे को कम करता है और कैल्शियम इसमें अहम भूमिका अदा करता है. छात्रों के एक दल पर किए अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अगर छह साल तक रोजाना दूध पिया जाए तो जिंदगी में आंत का कैंसर होने का खतरा 40 फीसदी तक कम हो जाता है.