एन डी तिवारी की डीएनए टेस्ट होगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

एन डी तिवारी की डीएनए टेस्ट होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को अपने पहले दिए उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसमें कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एन. डी. तिवारी को एक युवक की पितृत्व संबंधी याचिका पर डीएनए परीक्षण कराने के लिए कहा गया है। इस युवक का दावा है कि वह तिवारी का बेटा है।

जस्टिस विक्रमजीत सेन और जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की बेंच ने तिवारी को कोई राहत देने से इनकार कर दिया और दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच के पूर्व के आदेश के खिलाफ उनकी (तिवारी की) अपील पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। तिवारी ने हाई कोर्ट की सिंगल बेंच द्वारा 23 दिसंबर को दिए गए आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश में उनसे डीएनए परीक्षण कराने के लिए कहा गया था। अदालत ने संयुक्त रजिस्ट्रार की कल होने जा रही कार्रवाई पर कोई स्थगन जारी नहीं किया। यह कार्रवाई डीएनए परीक्षण के लिए तिवारी के खून का नमूना एकत्र करने की खातिर तारीख तय करने के लिए होगी।

31 वर्षीय रोहित शेखर ने कोर्ट से तिवारी का डीएनए परीक्षण कराने की मांग की थी। स्वयं को तिवारी का बेटा बताने वाले शेखर का दावा है कि तिवारी और उसकी मां उज्ज्वला शर्मा के संबंध थे।

कोई टिप्पणी नहीं: