मुझे विश्वास है सदन चलेगा:-मीरा कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

मुझे विश्वास है सदन चलेगा:-मीरा कुमार

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने उम्मीद जताई है कि आगामी बजट सत्र में संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी। वहीं सत्र शुरू होने में अब दो सप्ताह ही बचे हैं और विपक्षी दल 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग पर अडिग हैं।

सरकार ने इस मुद्दे पर गतिरोध दूर करने के लिए मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि जेपीसी की मांग को लेकर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम जेपीसी चाहते हैं। हम चाहते हैं कि संसद की कार्यवाही चले।" उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने जेपीसी गठित करने की मांग की है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा की गिरफ्तारी और शिवराज पाटील समिति की रिपोर्ट से 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच जेपीसी से कराने की मांग को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि संसद चले लेकिन इसके लिए सरकार को अपनी जिद छोड़नी होगी। वहीं लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, "मुझे विश्वास है कि सदन चलेगा।" संसद का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होना है।

कोई टिप्पणी नहीं: