कलक्टर का माओवादियों ने अपहरण किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

कलक्टर का माओवादियों ने अपहरण किया.

उड़ीसा में माओवादियों ने मलकानगिरी के कलक्टर आर विनील कृष्णा का अपहरण कर लिया है। कृष्णा को चित्रकोंडा जिले में उनके निजी सचिव और ड्राइवर के साथ अगवा कर लिया गया।  

माओवादियों ने राज्य सरकार के लिए एक चिट्ठी छोड़ी है, जिसमें 48 घंटे में मलकानगिरी में मौजूद केंद्रीय बलों को हटाने की मांग रखी गई है। इसके अलावा नक्सलियों ने जेल में बंद अपने साथियों की भी रिहाई की मांग रखी है। जहां से कलेक्टर को अगवा किया गया है, वहां वह बिना पुलिस प्रोटेक्शन के पहुंचे थे, नक्सलियों ने इसी बात का फायदा उठाया।

उड़ीसा का मलकानगिरी जिला नक्सल प्रभावित इलाका है। इसकी सीमा आंध्र प्रदेश से लगती है। नक्सली इसका इस्तेमाल आंध्र प्रदेश के घने जंगलों में जाने के लिए कॉरिडोर के तौर पर करते रहे हैं। 30 साल के आरवी कृष्णा आईआईटी मद्रास से ग्रैजुएट हैं। वह 2005 में प्रशासनिक सेवा में आए और 16 महीने पहले मलकानगिरी के डीएम बने। कलक्टर कृष्ण को एक युवा और सक्रिय आईएएस अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: