राजा पाँच दिनों की रिमांड पर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2011

राजा पाँच दिनों की रिमांड पर.

डीएमके के सांसद और तमिलनाडु में दलितों के मसीहा ए राजा राजा को कल सीबीआई ने गिरफ्ताकर कर लिया था। साथ ही उनके सहयोगियों एक पूर्व टेलीकॉम सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और उनके निजी सचिव आर के चंदलिया को भी गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने आज उन्हे और उनके सहयोगियों को सीबीआई की पटियाला कोर्ट के सामने पेश किया। मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए हैं।

कोर्ट ने सीबीआई और राजा दोनों का पक्ष ध्यानपूर्वक सुना और फिर राजा को उनके सहयोगियों समेत सीबीआई को पांच दिन की रिमांड पर दे दिया। सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी थी कि अभी तक पूछ -ताछ में राजा ने घोटाले के संदर्श में जानकारियां सीबीआ को नहीं दी हैं। इसलिए सीबीआई उन्हे अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करना चाहती है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई को राजा मामले में अगले 60 दिनों के अंदर चार्जशीट भी दाखिल करनी है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया "हम अगले 60 दिनों में तीनों आरोपियों के खिलाफ औपचारिक आरोप पत्र भी दायर करेंगे। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।" नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन प्रक्रिया से देश को 58,000 करोड़ से 1.76 लाख करोड़ रुपये तक के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किए जाने और राजा पर अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद 14 नवम्बर को राजा ने पद से इस्तीफा दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: