
बिहार के गया जिले के डुमरा थाना अंतर्गत चकरबंधा के जंगलों के करीब स्थित बरहरा में एक सरकारी स्कूल को नक्सलियों ने धमाका कर उड़ा दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस करीब 50 माओवादियों ने सोमवार देर रात स्कूल को घेर लिया और वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे लोगों को हटाकर इमारत को डाइनामाइट से उड़ा दिया।
सूत्रों ने कहा कि इस इमारत का उपयोग पहले सीआरपीएफ द्वारा किया जाता था। नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें