क्रिकइंफो में लक्ष्मण और स्टेन सर्वश्रेष्ठ. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2011

क्रिकइंफो में लक्ष्मण और स्टेन सर्वश्रेष्ठ.

भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को चौथे ईएसपीएन क्रिकइंफो पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज के पुरस्कार से नवाजा गया है।

बेंगलुरू में सोमवार को आयोजित समारोह के दौरान लक्ष्मण और स्टेन के अलावा भारत के बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर, पाकिस्तानी गेंदबाज उमर गुल, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल हसी और न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी को भी अलग-अलग वर्गों में सम्मानित किया गया।

लक्ष्मण को 'टेस्ट बैटिंग अवार्ड' से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान डरबन टेस्ट के दौरान मुश्किल क्षण में 96 रनों की बेशकीमती पारी खेलने के लिए दिया गया। स्टेन को नागपुर टेस्ट मैच के दौरान सपाट विकेट पर 51 रन देकर सात विकेट लेने के लिए 'टेस्ट बॉलिंग अवार्ड' दिया गया ।
तेंडुलकर को ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की नाबाद पारी खेलने के लिए 'वनडे बैटिंग अवार्ड' से नवाजा गया। तेंडुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट के 40 वर्ष के इतिहास में पहली बार दोहरा शतक लगाया। तेंडुलकर ने दूसरी बार यह सम्मान हासिल किया है। तेंडुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई अपनी 175 रनों की पारी के लिए बीते वर्ष यह पुरस्कार जीता था।

पाकिस्तानी पेसर उमर गुल को लगातार दूसरी बार 'वनडे बॉलिंग अवार्ड' से नवाजा गया। गुल को बीते वर्ष इंग्लैंड के साथ ओवल में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले के दौरान 42 रन देकर छह विकेट चटकाने के लिए सम्मानित किया गया।

ट्वेंटी-20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार साउदी ने जीता। साउदी ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच विकेट लिए थे। वह हैट्रिक लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज हैं।

निर्णायकों ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हसी की 60 रनों की पारी को ट्वेंटी-20 क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी का दर्जा दिया। इस पारी ने हसी को 'ट्वेंटी-20 बैटिंग अवार्ड' भी दिलाया। हसी ने अंतिम चार गेंदों पर 22 रन जुटाते हुए ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाया था

कोई टिप्पणी नहीं: