बिहार में नक्सलियों ने रेल पटरी उडाई. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

बिहार में नक्सलियों ने रेल पटरी उडाई.

नक्सलियों ने बिहार बंद के दौरान शुक्रवार को सुबह करीब दो बजे पूर्व-मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत कुढ़नी और तुर्की रेलवे स्टेशनों के बीच विस्फोट से रेल पटरी को उड़ा दिया, जिससे मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन करीब दो घंटे तक बाधित रहा।

आरक्षी महानिरीक्षक (रेलवे) एस. के. भारद्वाज ने बताया कि इस विस्फोट के कारण रेल पटरी के तीन स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए जिन्हें रेलवे की तकनीकी टीम ने बदल दिया।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन शुक्रवार सुबह 4 बजे से बहाल कर दिया गया है। दूसरी घटना में मुजफ्फरपुर जिले के सवाई पट्टी थानांतर्गत बलुआ चौक के पास नक्सलियों ने बीती रात तीन दुकानों को आग लगा दी। एक अन्य घटना में नक्सलियों ने एक बस से यात्रियों को उतारकर उसे आग के हवाले कर दिया।

गौरतलब है कि सारण जिले में अपने एक साथी नुकुल सहनी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने गुरुवार से ही उत्तर बिहार बंद की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं: