भा ज पा नेता ब्लू फिल्म का नायक निकला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

भा ज पा नेता ब्लू फिल्म का नायक निकला.

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मंदसौर जिला इकाई के अध्यक्ष कारुलाल सोनी की कथित अश्लील सीडी बाजार में आने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। वहीं सोनी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

विश्व हिंदू परिषद से लेकर बीजेपी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके सोनी की यह कथित सीडी, भोपाल में मीडिया सहित अन्य लोगों तक पहुंच चुकी है। इस सीडी में सोनी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है।

सोनी ने कहा कि उनकी बढ़ रही लोकप्रियता से परेशान होकर कुछ लोगों ने यह साजिश रची है। इस साजिश में पार्टी और बाहर के लोगों के शामिल होने की सोनी ने आशंका जताई है। इतना ही नहीं उनका दावा है कि यह सीडी तकनीक के सहारे तैयार की गई है और इसमे सचाई नहीं है।

सोनी ने कहा कि सीडी में उनकी तस्वीर को किसी और व्यक्ति के साथ जोड़कर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनीतिक और चारित्रिक हत्या करने की साजिश है। वह इस पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: