दक्षिण सूडान को जुलाई में मान्यता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

दक्षिण सूडान को जुलाई में मान्यता.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण सूडान के लोगों को सफ़ल जनमत संग्रह के लिये बधाई देते हुए यह घोषणा की कि वह इस नये देश को एक संप्रभु और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में औपचारिक मान्यता देने का इरादा रखते हैं. ओबामा ने एक बयान में कहा,हम शांतिपूर्ण तरीके से विभाजन को सुनिश्चित करने के लिये सूडान और दक्षिण सूडान सरकार के साथ काम करेंगे.’ दक्षिण सूडान को जुलाई में मान्यता 

उन्होंने कहा
, दशकों के संघर्ष के बाद दक्षिणी सूडान के लाखों लोगों ने अपने भविष्य का फ़ैसला किया है जो दुनिया के लिये एक प्रेरणा है तथा न्याय एवं लोकतंत्र की दिशा में अफ़्रीका की ओर से बढ़ाया गया एक और कदम है. ओबामा ने कहा, अब सभी पार्टियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि यह ऐतिहासिक पल घटनाक्रमों की परिणति बन जाए. व्यापक शांति समझौते को पूरी तरह से अवश्य ही लागू किया जाना चाहिए और लंबित विवादों का शांतिपूर्ण हल हो. उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ दारफ़ुर में नागरिकों पर हमले बंद होने चाहिए और इस संघर्ष का निश्चित रूप से अंत होना चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं: