पीडीपी ने कश्मीर का विभाजन किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 फ़रवरी 2011

पीडीपी ने कश्मीर का विभाजन किया.

जम्‍मू-कश्‍मीर लिबरेशन फ्रंट के नेता यासीन मलिक द्वार तिरंगे के अपमान के बाद घाटी का एक और संगठन विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्‍ट्र विरोधी हरकत की है। पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कश्‍मीर के कुछ भागों को ना केवल चीन का हिस्‍सा करार दिया गया, बल्कि श्रीनगर को चीन के एक शहर से सीधे जोड़े जाने की बात कही गई।

पीडीपी के एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए पावर प्‍वाइंट प्रेजेंटेशन में एक मानचित्र दिखाया गया, जिसमें कश्‍मीर के अक्‍साई चिन और काराकोरम इलाके को चीन का हिस्‍सा दर्शाया गया। इसकेअलावा पार्टी ने श्रीनगर को चीन के यारकंद से सीधे जोड़ने की मंशा व्‍यक्‍त की।

"ये उसी नेता की पार्टी है जिसकी बेटी को बचाने के लिए भारत ने कंधार में जा कर अपनी कीमत चुकाई थी आज उसी सईद की बेटी भारत का विभाजनात्मक स्वारोप दिखा कर वास्तविक गद्दार होने का प्रमाण दे रही है."

यह खबर फैलते ही घाटी में कोहराम मच गया। चारों तरफ से पीडीपी के खिलाफ टिप्‍पणियां आनी शुरू हो गईं। टिप्‍पणियों में पीडीपी को राष्‍ट्र विरोधी पार्टी भी कहा गया।

इस पर पार्टी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी श्रीनगर को उस सिल्‍क रूट से जोड़ना चाहती हैं, जो 1947 के पहले तक सक्रिय था। अकसाई चीन और काराकोरम को चीन में दर्शाए जाने पर उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि ये दोनों स्‍थान कश्‍मीर का हिस्‍सा बने रहें।

यह मानचित्र सिर्फ इसलिए बनाया गया कि श्रीनगर से लेह और लेह से यारकंद का रास्‍ता दर्शाया जा सके। मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि कश्‍मीर एक बार फिर मध्‍य एशिया और दक्षिणी एशिया के लिए द्वार का काम करे।

उधर मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने पीडीपी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मानचित्र स्‍वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे जनता भड़क सकती है और घाटी में अशांति फैल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: