अरुण शौरी बनेंगे गवाह, सीबीआई का समन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 फ़रवरी 2011

अरुण शौरी बनेंगे गवाह, सीबीआई का समन.

बहुचर्चित टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व दूर संचार मंत्री अरूण शौरी को समन भेजा है। अरूण शौरी अगले हफ्ते 21 फरवरी को सीबीआई के समक्ष पेश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने शौर से संपर्क किया।

जांच एजेंसी शौरी से टेलीकॉम नीति और उसके पालन के बारे में पूछताछ करना चाहती है। उल्लेखनीय है कि 2जी स्पैक्ट्रम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने एनडीए के शासन के दौरान की टेलिकॉम पॉलिस को भी इस जांच के दायरे मे लेने को कहा था। इसके बाद सरकार ने जस्टिस शिवराज पाटील के नेतृत्व में जांच समिति भी गठित की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: