
बिहार में जूनियर डॉक्टरों की बेमियादी हड़ताल गुरुवार चौथे दिन भी जारी रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। इसकी वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।
राज्य के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) और सभी बड़े अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या कम हो रही है। 1675 बिस्तरों वाले पटना के पीएमसीएच अस्पताल में हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को मरीजों की संख्या घटकर 1,290 तक पहुंच गई थी जबकि मंगलवार को यह संख्या 1,402 थी।
पीएमसीएच प्रशासन का दावा है कि बुधवार को ओपीडी में 892 मरीज आए जबकि मंगलवार को यह संख्या 1,166 थी। इसी तरह सोमवार को ओपीडी में 1,166 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
आमतौर पर इस अस्पताल की ओपीडी में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन करीब 2,000 मरीज इलाज करवाने आते हैं। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. आर. के. सिंह का कहना है कि हड़ताल के कारण परेशानी तो हो रही है परंतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत सरकार से 50 डॉक्टरों की मांग की गई थी जिनमें से 16चिकित्सक पहुंच गए हैं। शेष 40 डॉक्टर गुरुवार शाम तक आ जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें