पिछली बार का विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपील) के चौथे सत्र के शुरूआती मुकाबले में आमने-सामने होंगी.
आईपीएल की संचालन परिषद ने कार्यक्रम जारी किया जिसमें नयी प्ले ऑफ प्रकिया तैयार की गई है. आईपीएल के चौथे सत्र के दौरान मैचों के अनेक मेजबान शहरों में विधानसभा के चुनाव होंगे इसलिये राज्य सरकारों से इस बारे बात की जा रही है और कार्यक्रम को स्वीकृति मिलना इसी पर निर्भर है.
संचालन परिषद के अध्यक्ष चिरायू अमीन ने कहा, ‘इस बीच हमने देश भर में होने वाले मुकाबलों के लिये अस्थायी कार्यक्रम जारी कर दिया है.’
चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम आठ अप्रैल को पहले मुकाबले की मेजबानी करेगा जबकि फाइनल भी यहीं 28 मई को होगा. इसके अलावा इस स्टेडियम पर एक प्ले ऑफ क्वालीफायर का आयोजन किया जाएगा. दूसरे प्ले ऑफ क्वालीफायर और एक मात्र एलिमिनेटर मैच का आयोजन मुंबई में किया जाएगा. कार्यक्रम के मुताबिक कोच्ची और पुणे की दो नई फ्रेंचाइजियों सहित दस टीमों के बीच 51 दिन में 13 स्टेडियमों में 74 मैचों का आयोजन किया जाएगा. फाइनल के लिये क्चालीफाई करने के लिये शीर्ष चार टीमों को नयी प्ले ऑफ प्रक्रिया से गुजरना होगा जिसे 2011 सत्र के लिये शुरू किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें