भूटान ने दिया नीतीश को आने का न्योता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 फ़रवरी 2011

भूटान ने दिया नीतीश को आने का न्योता.

भूटान के गृह और सांस्कृतिक मंत्री लोएनपो मिंजूर दोरजी शुक्रवार को पटना पहुंचे। दोरजी ने मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। अपनी धर्मपत्नी और अधिकारियों के दल के साथ पहुंचे दोरजी ने भूटान के प्रधानमंत्री जिग्मी वाई थिनले की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तीन चौथाई बहुमत से सत्ता में वापसी की बधाई दी।

साथ ही मुख्यमंत्री को भूटान आने का न्योता दिया। दोरजी ने नीतीश कुमार के साथ आधे घंटे की मुलाकात में बिहार में आए सकारात्मक बदलाव की चर्चा की। भूटान के गृहमंत्री ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण भूटानी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

दोरजी ने नीतीश कुमार से बोधगया में भूटानी मंदिर और धर्मशाला के लिए जमीन देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने भूटान के गृहमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए गया के जिलाधिकारी को स्थल चयन का निर्देश दिया। लोएनपो मिंजूर दोरजी ने मुख्यमंत्री को बिहार की सुख-शांति के लिए एक प्रतीक चिह्न् भेंट किया। नीतीश कुमार ने भी दोरजी और उनकी पत्नी को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।


कोई टिप्पणी नहीं: