एक और रक्तहीन क्रांति, बापू आये याद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 फ़रवरी 2011

एक और रक्तहीन क्रांति, बापू आये याद.

मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के इस्तीफे का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग को याद किया. ओबामा ने शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता पलटने के लिए मिस्र के लोगों की तारीफ की.

ओबामा ने अपने भाषण में कहा, "हालांकि हमने जो देखा सुना वो सब मिस्र का था लेकिन हम इसमें इतिहास की छवि देख सकते हैं. हमें दीवार गिराते जर्मन लोग याद आते हैं, सड़कों पर दौड़ते इंडोनेशियाई छात्र याद आते हैं, न्याय के रास्ते पर अपने लोगों को ले जाते महात्मा गांधी याद आते हैं."

ओबामा ने मार्टिन लूथर किंग को भी याद किया. उन्होंने कहा, "नए देश घाना के गठन के वक्त मार्टिन लूथर किंग ने कहा था कि आत्मा के भीतर कुछ ऐसा है जो आजादी के लिए कुलबुलाता है. तहरीर चौक से वही कुलबुलाहट सुनाई दी. और उसे पूरी दुनिया ने सुना."

ओबामा ने कहा कि मिस्र के लोगों ने हम सबको प्रेरित किया है. उन्होंने कहा, "उन लोगों ने साबित किया कि बिना किसी हिंसा के भी न्याय हासिल किया जा सकता है. मिस्र में बेरहम हत्या और आतंकवाद की नहीं बल्कि अहिंसा की जीत हुई."

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मिस्र के इतिहास को याद करते हुए कहा कि छह हजार साल से यह देश दुनिया के इतिहास में अहम भूमिका निभाता रहा है लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इतिहास का चक्का बेहद तेजी से घूमा. उन्होंने कहा, "हमने मां बाप को कंधों पर बच्चे उठाए यह बताते देखा कि आजादी कैसी होती है. हमने देखा कि लोग चिल्ला रहे थे...सलामिया...सलामिया...हम शांतिपूर्ण हैं. हमने ऐसी सेना देखी जिसने गोलियां नहीं चलाईं. हमने डॉक्टरों और नर्सों को गलियों में घायलों की देखभाल करते देखा."

कोई टिप्पणी नहीं: