विवादस्पद किताब पर प्रतिबन्ध की मांग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 मार्च 2011

विवादस्पद किताब पर प्रतिबन्ध की मांग.

महात्मा गांधी पर लिखी गई विवादास्पद किताब पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार से प्रकाशक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे ने विधान परिषद में जानकारी देते हुए बताया कि पुल्तिजर पुरस्कार प्राप्त पत्रकार जोसफ लेलीवेल्ड की महात्मा गांधी पर किताब पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस किताब में महात्मा गांधी के चरित्र पर प्रश्न उठाए हैं। जबकि सभी जानते हैं कि महात्मा गांधी ने अहिंसा आंदोलन के माध्यम से भारत को आजादी दिलाई है। राष्ट्रपिता के खिलाफ लिखी गई किताब की निंदा की जानी चाहिए।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानिकराव ठाकरे ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह किताब लिखने वाले जोसेफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार से विवादास्पद किताब लिखने वाले जोसेफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लेखक ने महज प्रचार-प्रसार के लिए महात्मा गांधी के खिलाफ लिखा है। दुनिया महात्मा गांधी की अहिंसा के बारे में जानती है। यह विवादित किताब सोमवार से अमेरिका में मिलने लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं: