बिहार में विजातीय विवाह में 15 घर स्वाहा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

बिहार में विजातीय विवाह में 15 घर स्वाहा.

बिहार के दरभंगा जिले के बिसनपुर थाना क्षेत्र के हरिचंदा गांव पर पंचोभ गांव के लोगों ने अंतरजातीय विवाह के विरोध में गुरुवार रात कथित रूप से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने कम से कम 15 मकानों को आग के हवाले कर दिया। हमलावरों ने कई दुकानों में लूटपाट भी की।

पुलिस के अनुसार पंचोभ गांव के लगभग 50-60 लोगों ने अचानक रात को हरिचंदा गांव पर हमला कर कम से कम 15 मकानों को फूंक दिया तथा कुछ दुकानों में भी लूटपाट की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचोभ गांव के एक उच्च जाति के लड़के ने कुछ दिनों पूर्व हरिचंदा गांव की एक लड़की से विवाह किया था, जिससे दोनों गांव में विवाद चल रहा था।

दरभंगा के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के बाद गांव में पुलिस कैम्प कर रही है तथा अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी भी गांव में तनाव व्याप्त है, परंतु स्थिति नियंत्रण में है।

इधर, दरभंगा के जिलाधिकारी आऱ लक्षमण ने बताया कि पीड़ितों को एक-दो दिनों के अंदर सरकारी नियमों के तहत मुआवजा दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: