सी एफ एल बल्बों में कैंसर फैलाने वाले रसायन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अप्रैल 2011

सी एफ एल बल्बों में कैंसर फैलाने वाले रसायन.


   बिजली की बचत करने वाले बल्ब का इस्तेमाल कर आप बिजली बिल में भले ही कुछ बचत कर लेते हैं लेकिन एक नये अध्ययन के अनुसार जब आप इस तरह के बल्ब का इस्तेमाल करते हैं, तब इससे कैंसर फैलाने वाला रसायन निकलता है। 
    
जर्मनी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ऊर्जा की बचत करने वाले बल्ब को किसी व्यक्ति के सिर के पास अधिक समय तक जलते नहीं छोड़ देना चाहिए क्योंकि इससे जहरीला पदार्थ निकलता है। अध्ययन के मुताबिक वयस्क लोगों को इसका इस्तेमाल पढ़ाई के लिए नहीं करना चाहिए और न ही इसे बच्चों के कमरे में पूरी रात जलते छोड़ देना चाहिए। इस बात से तो सभी अवगत हैं कि बल्ब के टूटने पर इसके अंदर से पारा की नुकसानदेह मात्रा निकलती है जबकि हाल के अध्ययन में पाया गया कि इसका इस्तेमाल करने पर इससे कैंसर फैलाने वाला नुकसानदेह रसायन भी निकलता है। जर्मन अध्ययन में पाया गया कि इस तरह के बल्ब से वाष्प के रूप में रसायन निकलता है। इस तरह के बल्ब में शामिल हानिकारक चीजों में फेनोल और नैप्थालीन एवं स्टाइरीन शामिल है। जांच द्वारा पता चला है कि इन बल्बों को बनाने में जिन पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है, वे संभावित नुकसानों के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, विशेषज्ञ इस ताजा अध्ययन के नतीजों से पूरी तरह से सहमत नहीं हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: