सत्य साईं के सेवक, डॉक्टर को जान का खतरा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

सत्य साईं के सेवक, डॉक्टर को जान का खतरा.


सत्य साईं बाबा निजी सेवक सत्यजीत और उनके पर्सनल डॉक्टर डॉ. अय्यर की जान को खतरा है। खुफिया रिपोर्टों से जानकारी मिली है कि कुछ लोग सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट के वारिस की दौड़ में सबसे आगे चल रहे सत्यजीत और साईं बाबा के पर्सनल डॉक्टर डॉ. अय्यर को जान से मारने की फिराक में हैं। इस तरह के संकेत मिलने के बाद राज्य सरकार ने दोनों को सलाह दी है कि वे कुछ दिनों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाने और सभाओं में हिस्सा लेने से बचें।

रिपोर्ट से यह बात भी सामने आई है कि कुछ तत्व सत्य साईं बाबा के कुछ करीबियों को जान से मारने की फिराक में हैं। इसके बाद सरकार ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों की सुरक्षा बढ़ा दी है। सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट के वारिस की दौड़ में सत्यजीत सबसे आगे चल रहें है। गौरतलब है कि ट्रस्ट के ज्यादातर मेंबर्स खुलेआम कह चुके हैं कि ट्रस्ट के वारिस के रूप में वे सत्यजीत को और सदस्यों के मुकाबले प्राथमिकता देंगे। बहुत से श्रद्धालुओं का आरोप है कि डॉ. अय्यर ने सत्य साईं बाबा का कोई भी मेडिकल रिकॉर्ड बनाकर नहीं रखा और न ही उसे मेंटेन किया। इस वजह से श्रद्धालु उनसे खासे नाराज हैं। प्रशांति निलयम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ ने तो जब बाबा हॉस्पिटल में थे, तभी डॉ. अय्यर को धमकाया भी था।

कोई टिप्पणी नहीं: