आईएसआई एक आतंकवादी संगठन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

आईएसआई एक आतंकवादी संगठन.


  अमेरिका ने पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को आतंकवादी संगठन करार देते हुए माना है कि यह अल कायदा और तालिबान के समान ही एक चुनौती है।

गुआंतानामो बे के जांचकर्ताओं को की गई सिफारिश में इंटर सर्विसेज महानिदेशालय के साथ-साथ अल कायदा, हमास और हिज्बुल्ला को एक चुनौती करार दिया गया है। सितंबर, 2007 के इन दस्तावेजों में कहा गया है, इन समूहों में से किसी से भी संबंधित होने का अर्थ आतंकवादी या विद्रोही गतिविधि है। यह दस्तावेज वर्ष 2007 का है, लेकिन इस बात की संभावना नहीं है कि आईएसआई को इस सूची से अमेरिका ने हटा दिया है। दस्तावेज में ग्वांतनामो बे के कोई 700 कैदियों की पृष्ठ भूमि  देते हुए कई संदर्भों का जिक्र किया गया है कि आईएसआई अफगानिस्तान में अमेरिकी गठबंधन सेनाओं से लड़ रहे विद्रोहियों, यहां तक कि अल कायदा को समर्थन देती है, उनकी गतिविधियों का समन्वय करती है और उन्हें संरक्षण प्रदान करती है।

कोई टिप्पणी नहीं: